फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदोखर गौटिया में जहरीले चावल खाने से बंदर और पक्षी मरे, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर से सटे चंदोखर गौटिया में गुरुवार दोपहर जहरीले चावल खाने से पांच बंदरों और कई पक्षियों की मौत हो गई। इससे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी और सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रथम दृष्टया बंदर और पक्षियों की मौत जहरीली चीज खाने से हुई है। विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
विज्ञापन

यह मामला गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे का है। सिविल लाइंस क्षेत्र के ग्राम चंदोखर गौटिया निवासी कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि मोहल्ले में किसी ने जहरीले चावल डाल दिए, जिन्हें खाकर पांच बंदरों की मौत हो गई । दो बंदर जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। वहीं कुछ पक्षियों की भी जान चली गई है। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार, सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी, सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ओपी गौतम और कोतवाली इंस्पेक्टर ओमकार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक मौके पर एक बंदर का ही शव मिला। जबकि दो बंदर तड़पते पाए गए। पुलिस ने उन्हें तुरंत पशु चिकित्सालय लालपुल भेज दिया। हालांकि उन्होंने किसी पक्षी के मरने की बात से इनकार किया है। ग्रामीणों ने बताया कि बंदरों के अलावा एक गौरेया समेत तीन अन्य पक्षियों की भी मौत हुई है। लोगों के मुताबिक गुरुवार सुबह एक महिला और एक पुरुष इधर से गुजरे थे। उन्होंने ही उबले हुए चावल डाले थे, जिसे खाते ही बंदरों की हालत बिगड़ गई। उनके मुंह से झाग आने लगा, तब पुलिस को सूचना दी गई। इधर, पुलिस ने एक बंदर के शव का पोस्टमार्टम कराकर पशु चिकित्सालय परिसर में दफना दिया।
मौके पर तीन बंदर मिले थे, जिनमें एक बंदर की मौत हो गई थी। बाकी दो का इलाज चल रहा है। यह बंदर बीमार थे। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बता चलेगा कि उसकी मौत कैसे हुई। उसके बाद मामले की जांच की जाएगी। - विनय कुमार द्विवेदी, सीओ सिटी
विज्ञापन

बंदर तो कुछ न कुछ खाते ही रहते हैं। अब उनकी मौत कैसे हो गई। यह हम नहीं बता सकते। उन्होंने क्या खाया क्या नहीं, यह नहीं पता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आएगी, तभी कुछ कहा जा सकता है। किसी पक्षी के मरने की जानकारी नहीं है। - नावेद इकराम, रेंजर बदायूं
प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि बंदरों ने कोई जहरीला खाना खाया था, जिससे उनकी मौत हो गई। एक बंदर के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उसका बिसरा सुरक्षित किया गया है। बाकी बिसरा रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी। वन विभाग के अधिकारियों को कहा है कि वह बंदर को इलाज के लिए आरबीआरआई ले जाएं। - डॉ. एके जादौन, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें