बदायूं। माहामारी के चलते शैक्षणिक संस्थान अप्रैल का शुल्क नहीं लेंगे। इसको लेकर शासन ने डीआईओएस को निर्देश दिए हैं। इसमें अप्रैल की फीस स्थगित करने की बात कहीं है। साथ ही निर्देश दिए कि अभी किसी भी बच्चे का नाम स्कूल से न काटा जाए।
जिला विद्यालय निरीक्षक राममूरत ने बताया कि सभी अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई के प्रधानाचार्य, प्रबंधक से अपील की है कि वह लॉकडाउन को ध्यान में रखते हुए वह अपने यहां पर पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की फीस बिना किसी अतिरिक्त शुल्क लिए (अप्रैल का) एक माह के लिए स्थगित कर दें। कहा कि इन निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए। ऐसे न करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं बीएसए रामपाल सिंह राजपूूत ने भी सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य को उक्त निर्देशों के पालन करने की बात कही। साथ ही निर्देश दिए कि फीस के अभाव में अभी किसी भी बच्चे का नाम स्कूल से न काटा जाए।