फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: स्कूलों में छात्र-छात्राओं को पढ़ाया जाएगा पॉक्सो एक्ट, जागरूकता अभियान शुरू

Thu, 21 May 2026 01:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में अब छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसको लेकर सभी स्कूलों को निर्देश जारी किए गए हैं कि बच्चों को यौन शोषण, दुर्व्यवहार और उत्पीड़न से बचाव के प्रति जागरूक किया जाए। इसके लिए विद्यालयों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम, गोष्ठियां और संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस लालजी यादव का कहना है कि कई बार बच्चे जानकारी के अभाव में गलत घटनाओं को समझ नहीं पाते और भय या शर्म के कारण किसी को कुछ बता नहीं पाते। ऐसे मामलों में जागरूकता बेहद जरूरी है। अभियान के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति सजग बनाने का प्रयास किया जाएगा। विद्यालयों में शिक्षकों को भी संवेदनशील व्यवहार अपनाने और बच्चों से नियमित संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा अभिभावकों को भी जागरूक करने की योजना बनाई जा रही है, ताकि घर और स्कूल दोनों जगह बच्चों को सुरक्षित माहौल मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें