फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी ने 319 लोगों  को बनाया रोजगारपरक

Thu, 01 Sep 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो /बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
 पंजाब नेशनल बैंक के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से जिले  के 319 लोगों को रोजगार परक प्रशिक्षण दिया गया। अब यह लोग स्वरोजगार या अन्य स्थानों पर नौकरी पाकर जीविकोपार्जन कर रहे हैं। 
विज्ञापन

जिले में अग्रणी बैंक होने के नाते पीएनबी के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से  वित्त वर्ष 2015-16 में 660 लोगों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य दिया गया  था। इसके अंतर्गत संस्थान की ओर से 715 लोगों को रोजगार परक प्रशिक्षण दिया  गया। यह जानकारी देते हुए ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक एनके सिंह ने बताया कि इसमें से 319 लोगों ने स्वरोजगार या संस्थानों में नौकरी प्राप्त कर ली, जिससे वे लोग अपनी रोजी-रोटी कमाने लगे हैं। प्रशिक्षण संस्थान के कर्मचारी रोजगार पाने वाले इन प्रशिक्षणार्थियों को सम्मानित करने की योजना बना रहा है। इसके साथ ही चालू वित्त वर्ष में 750  लोगों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य संस्थान को दिया गया है, जिसमें अब तक 218 लोगों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है, शेष को प्रशिक्षित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें