फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की रैली में गईं सैकड़ों बसें, यात्री रहे हलकान

Sun, 28 Feb 2016 11:09 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बरेली रैली का असर बदायूं के यातायात पर भी दिखा। जिले के लोकल रूटों पर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान डग्गामार वाहनों की चांदी रही। रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

रविवार को बरेली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान कल्याण रैली के लिए भाजपा ने सैकड़ों बसें बुक करा रही दी थीं। सैकड़ों की तादाद में बसें और चार पहिया वाहनों से कार्यकर्ता बरेली रवाना हो गए। इससे निजी बसों के लोकल रूटों पर यात्रियों के सामने वाहनों की संख्या खड़ी हो गई। हालांकि बरेली से दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसों को बदायूं होते हुए निकाला गया, लेकिन लोकल रूटों के यात्रियों का इसका कोई लाभ नहीं मिला। बदायूं-कादरचौक, बदायूं-अलापुर, बदायूं-आंवला, बदायूं-दातागंज, बदायूं-बिल्सी आदि रूटों पर दिन भी लोगों को वाहनों के इंतजार में भटकते देखा गया। इस दौरान डग्गामार वाहन खचाखच सवारियों को भरकर दौड़ते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें