बिल्सी के बैरमई गांव में इसी सरकारी भूमि पर आंबेडकर की प्रतिमा लगाकर कब्जा करने की कोशिश की ग
बिल्सी। डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने के बहाने कोतवाली क्षेत्र के गांव बैरमाई बुजुर्ग में स्थित ग्राम समाज इंटर कॉलेज की सरकारी जमीन पर कब्जा करने की साजिश रची गई थी। ग्रामीणों के सूचना देने पर प्रतिमा लगाने की कोशिश करने वाले कुछ लोग भाग गए थे। दो मौके से पकड़े गए थे। इस प्रकरण में पुलिस ने भूमि पर अवैध कब्जा करने और सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाने के आरोप में 11 नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर शांतिभंग के आरोप में कोर्ट में पेश किया है।
कॉलेज के प्रधानाचार्य राजीव कुमार शर्मा ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 15 सितंबर की रात करीब नौ बजे उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोगों ने विद्यालय के स्कूल फार्म की सरकारी जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से ईंट और अन्य निर्माण सामग्री मौके पर पहुंचाई है। उनकी मंशा चबूतरा बनाकर जमीन पर प्रतिमा लगाने के बहाने अवैध कब्जा करने की है।
प्रधानाचार्य का आरोप है कि आरोपी मौके पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने का भी प्रयास कर रहे थे। तहरीर में विद्यालय की सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की बात भी कही गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चंद पुत्र भगवान सहाय, दीवान जी पुत्र फूल सिंह, सुरजीत पुत्र रमेश चंद्र, प्रशांत पुत्र वीरपाल, विजय सिंह और लेखराज पुत्र बनवारी, मोहित पुत्र सत्यवीर, जयचरन पुत्र जयपाल, करन सिंह पुत्र वीरपाल और लकी उर्फ ध्रुव पुत्र रमेश निवासीगण बैरमई बुजुर्ग व राजेंद्र उर्फ मुन्नालाल मिस्त्री पुत्र रामकुमार निवासी मोहल्ला मटिया, कस्बा व थाना इस्लामनगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
बिल्सी के बैरमई गांव में इसी सरकारी भूमि पर आंबेडकर की प्रतिमा लगाकर कब्जा करने की कोशिश की ग