फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा में खूब  उड़ाया अबीर-गुलाल

Sun, 10 Jul 2016 11:23 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
कलश यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हवन पूजन के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
विज्ञापन

वृंदावन से पधारे आचार्य बलराम कृष्ण करेंगे प्रवचन
 श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ होने से पूर्व नगर में बैंडबाजों के साथ पीत वस्त्रधारी महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। यात्रा में भक्तों ने खूब अबीर-गुलाल उड़ाया। इसके बाद श्रीधाम वृंदावन से पधारे कथाव्यास आचार्य बलराम कृष्ण ने हवन-पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ कराया।
रविवार को मुख्य बाजार स्थित कोठी कृष्णा विला से प्रारंभ हुई कलशयात्रा मुख्य बाजार, नसरूल्लागंज, नयागंज, नवादा, कोतवाली होती हुई पुन: कोठी पर पहुंचकर समाप्त हो गई। कलशयात्रा में सबसे आगे बैंडबाजों की मधुर धार्मिक धुनों पर युवाओं की टोली थिरकती हुई चल रही थी। उसके पीछे कलश उठाए पीत वस्त्रधारी महिलाएं चल रहीं थी। जगह-जगह शीतल जल और शरबत का वितरण कराया गया। इसके बाद आचार्य आचार्य बलराम कृष्ण ने हवन-पूजन कराया। नीरज सक्सेना, शालिनी सक्सेना मुख्य यजमान रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजक समिति ने बताया कि सोमवार से प्रतिदिन मध्यान्ह तीन से पांच बजे तक और साढ़े सात से रात के दस बजे तक श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन होंगे। यात्रा में रमाकृष्ण सक्सेना, आदर्श सक्सेना, मनोज यादव, भवेश चांडक, अवीर सक्सेना, डब्बू सर्राफ, नरेश चांडक, कमल सिंह यादव, सौरभ सक्सेना, कमल सोमानी, विजेंद्र यादव सहयोग रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें