बदायूं। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित 42वीं जनपदीय तीन दिवसीय बाल क्रीडा प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में 200 मीटर दौड़ में दातागंज के अखिलेश प्रथम, कादरचौक के प्रशांत द्वितीय एवं जगत के करन तृतीय स्थान पर रहे।
लंबी कूद में उझानी के हिमांशु प्रथम, कादरचौक के कुलदीप द्वितीय एवं दातागंज के राजन तृतीय स्थान पर रहे। खो-खो में कादरचौक की टीम विजेता रही। वहीं, अंबियापुर की टीम उपविजेता बनी। प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग उसावां की संध्या प्रथम, सालारपुर की नंदिनी द्वितीय, सालारपुर की पूनम तृतीय स्थान पर रही।
लंबी कूद में प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में कादरचौक की सगोपी प्रथम, कादरचौक की करिश्मा द्वितीय, उझानी की लक्ष्मी तृतीय स्थान पर रही। खो-खो में कादरचौक की टीम विजेता एवं वजीरगंज की टीम उपविजेता बनी। 200 मीटर दौड़ में कुणाल प्रथम, रवि द्वितीय, अनुज तृतीय स्थान पर रहे।
600 मीटर दौड़ में उझानी के आकाश प्रथम, समरेर के अरबाज द्वितीय, कादरचौक अनुज तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में सलारपुर के सोनू प्रथम, जगत के अर्जुन द्वितीय, उझानी के अनुराग तृतीय स्थान पर रहे।
कबड्डी में अंबियापुर की टीम विजेता और दहगवां की टीम उप-विजेता रही। खो-खो में कादरचौक विजेता एवं सलारपुर उपविजेता रहा। उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में 200 मीटर दौड़ में सालारपुर की दीक्षा प्रथम, उझानी की नीतू द्वितीय, उझानी की शिवी तृतीय स्थान पर रही। 600 मीटर दौड़ में सालारपुर की दीक्षा प्रथम, सालारपुर की वंशिका एवं उझानी की सलोनी तृतीय स्थान पर रही।
बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के बहुत से अवसर प्राप्त होते हैं, खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का यह एक बहुत ही अच्छा माध्यम है।