फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर किया पौधारोपण

विज्ञापन
काजी-ए-जिला मौलाना अतीफ मियां कादरी पौधराेपण करते हुए। स्रोत: अकीदत
विज्ञापन
बदायूं। खानकाह-ए-कादरिया ने पर्यावरण संरक्षण और ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। 1500 साला जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर दरगाह से पौधा लगाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

बुधवार को कादरी दरगाह प्रांगण में पौधारोपण कर इस मुहिम की शुरुआत की गई। दरगाह के काजी-ए-जिला मौलाना अतीफ मियां कादरी ने कहा कि पौधे लगाना धरती को बचाने और आने वाली पीढि़यों को सुरक्षित वातावरण देने का सबसे कारगर कदम है। उन्होंने देशभर के अकीदतमंदों से कहा कि वह अपने-अपने इलाकाें में अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनका संरक्षण करें। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अहमद मुजतबा सिद्दीकी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग का असर तेजी से बढ़ रहा है। अगर समय रहते कदम न उठाए गए तो 2030 से 2050 के बीच गंभीर संकट सामने आ सकते हैं। उन्होंने बताया कि कार्बन डाइऑक्साइड को पेड़ सोखकर हमें स्वच्छ हवा देते हैं और धरती को गर्म होने से बचाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें