फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भूमाफिया भाजपा नेता की पिस्टल का लाइसेंस निलंबित, असलहा जमा करने को लेकर दिया गया नोटिस

Mon, 11 Jul 2022 08:54 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

भूमाफिया भाजपा नेता राहुल वार्ष्णेय सरकारी जमीन कब्जाने, उस पर निर्माण कराने और सरकारी जमीन बेचने के मामलों में आरोपी है। उसके खिलाफ वजीरगंज थाने में आठ मुकदमें दर्ज हैं। सभी मुकदमों की विवेचना चल रही है।
विज्ञापन
भाजपा नेता राहुल वार्ष्णेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में वजीरगंज के भूमाफिया भाजपा नेता राहुल वार्ष्णेय की पिस्टल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। उसे पिस्टल जमा करने को लेकर एक सरकारी नोटिस भी भेजा गया है। पिछले दिनों पुलिस ने दर्ज मामलों का हवाला देते हुए उसका लाइसेंस निरस्त कराने की संस्तुति भेजी गई थी। इस पर डीएम ने उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


भूमाफिया भाजपा नेता राहुल वार्ष्णेय सरकारी जमीन कब्जाने, उस पर निर्माण कराने और सरकारी जमीन बेचने के मामलों में आरोपी है। उसके खिलाफ वजीरगंज थाने में आठ मुकदमें दर्ज हैं। सभी मुकदमों की विवेचना चल रही है। वैसे उसके खिलाफ कार्रवाई कराने की दो साल पहले आवाज उठी थी। उसने कस्बे के खेल मैदान पर कब्जा कर उस पर 22 दुकानों का निर्माण करा दिया था। फिर सभी दुकानें कस्बे के अलग-अलग लोगों को बेच दी गईं।

पिछले दिनों राहुल वार्ष्णेय के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई हुई। उसके खिलाफ आठ मामले दर्ज कराए गए। दुकान पर छापा मारा गया और उसकी संपत्ति की जांच शुरू करा दी गई। उसे भूमाफिया घोषित कर दिया गया। पिछले दिनों पुलिस ने उसका लाइसेंस निरस्त कराने की संस्तुति करके डीएम को फाइल भेजी थी। डीएम दीपा रंजन ने उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया है। उसे पिस्टल जमा करने को नोटिस भी भेजा गया था। थाना पुलिस ने माफिया को नोटिस तामील करा दिया है।
विज्ञापन


दो माननीयों की शरण में पहुंचा भूमाफिया, ढीली पड़ी कार्रवाई
पिछली बार भाजपा नेता एक माननीय की शरण में पहुंच गया था। इससे उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकी। और तो और एक सांसद ने इस मामले की ऊपर तक पैरवी की थी। जब यह मामला एक विधायक ने विधानसभा में उठाया, तब माफिया के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई हुई। इस समय भी माफिया दो माननीयों की शरण में है। इससे प्रशासनिक कार्रवाई ढीली पड़ गई है।

पुलिस ने असलहा जमा करने को लेकर भेजा नोटिस
मामले को लेकर एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा का कहना है कि पिछले दिनों राहुल वार्ष्णेय का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति करके फाइल भेजी गई थी। अब उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। उसे एक नोटिस दिया गया है कि वह अपनी पिस्टल थाने में जमा करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें