फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिपरौल इलेवन ने दहेमू क्रिकेटर्स को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रवादी प्रताप सेना के तत्वावधान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का सोमवार को खिताबी मुकाबले के साथ समापन हो गया। पिपरौल इलेवन ने दहेमू क्रिकेटर्स को चार विकेट से हरा दिया। विजेता टीम के कप्तान बच्चू सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

दहेमू के मैदान पर फाइनल मुकाबले की शुरूआत सुबह में हुई। निर्धारित 12 ओवर में दहेमू क्रिकेटर्स ने 64 रन बनाए। जवाब में पिपरौल इलेवन ने अच्छी शुरूआत करते हुए ताबड़तोड़ रन जुटाए। पांच विकेट खोकर टीम ने लक्ष्य हासिल कर लिया। विजेता टीम के कप्तान बच्चू सिंह ने प्रदर्शन शानदार रहा। टीम को जिताने में जहां 20 रन का सहयोग किया वहीं सात विकेट भी हासिल किए। बच्चू को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विजेता टीम के खिलाड़ियों समेत उप विजेता टीम को भी पुरस्कृत किया गया। विजेता टीम के कप्तान को टूर्नामेंट अध्यक्ष अजय सोलंकी और सत्यभान सिंह तोमर ने शील्ड भेंट की। खिलाड़ियों को भी पुरस्कार मिले। विजेता टीम ने जीत का भी जश्न भी मनाया। इस मौके पर पूर्व प्रधान दुर्गपाल सिंह, विश्वनाथ शर्मा, श्याम यादव, गोलू तोमर, मुकेश सिंह आदि मौजूद थे। व्यवस्थाओं में राष्ट्रवादी प्रताप सेना के पदाधिकारियों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें