फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ के दो युवक गंगा में डूबे

Mon, 04 May 2015 08:03 PM IST
Jrifnagr
विज्ञापन
विज्ञापन
दो युवकों की गंगा स्नान के समय डूबने से मौत हो गई। दोनों अलीगढ़ जिले के रहने वाले थे और गंगा घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। जरीफनगर एवं दादों की पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों के शव निकलवाए। बाद में थाना दादों (अलीगढ़) की पुलिस ने उन्हें सील कर पीएम के लिए अलीगढ़ भेज दिया है।
विज्ञापन

जरीफगनर पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह अलीगढ़ के बिरला थाना क्षेत्र की बड़ी सराय के रहने वाने मनोज कुमार दीक्षित (38) पुत्र रामप्रकाश एवं इसी जिले के थाना पाली मुकीमपुर निवासी भीमसेन उर्फ जितेंद्र (22) पुत्र महीपाल सहित अन्य लोग शंकरा गंगा घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। स्नान करते वक्त दोनों लोग गंगा के गहरे पानी में उतर गए। दोनों ही डूब गए। जरीफनगर थाना इंचार्ज गंगा सिंह यादव ने बताया घाट पर मौजूद लोगों ने दोनों को तलाश किया, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। बाद में थाना दादों की पुलिस को सूचना देने के साथ बदायूं एसपी ने जरीफनगर की पुलिस को भी मौके पर पहुंचने के आदेश दिए। दोनों जिले की पुलिस अपने-अपने क्षेत्र में गोताखोरों को लगाकर उनकी तलाश में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद दादों की पुलिस ने दोनों शव बरामद कर लिए। ये खबर जब दोनों के परिवारीजनों को लगी तो कोहराम मच गया।

सीमा विवाद में उलझा मामला
दादों थाने की पुलिस ने बताया घटनास्थल बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र में पड़ता है। जरीफनगर पुलिस इसे दादों क्षेत्र का बता रही थी। काफी देर तक सीमा विवाद का पेंच फंसा रहा। हालांकि बाद में दादों थाने की पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के लिए उन्हें अलीगढ़ भेज दिया। जरीफनगर एसओ गंगा सिंह यादव ने कहा कि घटनास्थल थाना दादों क्षेत्र का ही पड़ता था। इसलिए दादों पुलिस को सूचित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें