फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में भीषण हादसा: पिकअप वाहन ने वैन को मारी टक्कर, बुआ-भतीजे की मौत, परिवार के 10 लोग घायल

Sat, 25 Jul 2026 08:25 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के बिसौली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। रानेट चौराहे से आगे डी-पॉल स्कूल के सामने तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने वैन को टक्कर मार दी, जिससे वैन में सवार बुआ-भतीजे की मौत हो गई। जबकि 10 लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ी दुर्घटनाग्रस्त वैन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सामने से इको वैन को टक्कर मार दी। हादसे में वैन में सवार बुआ-भतीजे की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसमें सवार 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रानेट चौराहे से आगे डी-पॉल स्कूल के सामने हुआ। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से चार गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन


बिल्सी थाना के गांव देहमू निवासी फूल सिंह अपने परिवार के साथ इको वैन में सवार होकर अपने पैतृक गांव वैन गांव पहुंचे। वहां से अपने भाई मुंशी के परिवार को लेकर जात करने के लिए बिसौली थाना क्षेत्र के गांव आसफपुर फकावली को जा रहे थे। वैन को फूल सिंह का भतीजा हेम सिंह चला रहा था। शु्क्रवार की रात करीब 10 बजे बिसौली में ही रानेट चौराहे से आगे डी-पॉल स्कूल के पास पहुंचने पर सामने से आ रही दूध ले जाने वाली पिकअप गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। 

विज्ञापन

चार घायलों की हालत नाजुक 
टक्कर लगने से वैन में सवार मुंशी (36 वर्ष) और  उसकी की बुआ कंटूरी (65 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में वैन में सवार फूल सिंह, उसकी पत्नी सर्वेश, बेटा गौरव, अखिलेश, शिवम तथा मुंशी की पत्नी वॉबी, बेटा संजू और बेटी रोशनी के अलावा मुंशी का भतीजा अंशुमन, चालक हेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हेम सिंह और फूल सिंह, संजय उर्फ संजू और गौरव को हायर सेंटर रेफर किया गया है। 

सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया है। मौके पर कुछ दूध फैला है लेकिन जांच के बाद ही कहा जा सकता है कि किस वाहन ने टक्कर मारी। हादसे में दो की मौत हुई है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें