फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: टक्कर से गिरे बाइक सवार युवक पर पिकअप का पहिया चढ़ा, मौत

विज्ञापन
शकील। फाइल फोटो
विज्ञापन
ओरछी। इस्लामनगर मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने हुई दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों में से एक की पिकअप वाहन के पहिये के नीचे सिर आ जाने से मौत हो गई, जबकि दूसरे को मामूली चोटें आई हैं। मृतक युवक मुरादाबाद के कस्बा बिलारी का रहने वाला था। दुर्घटना के समय वह हेलमेट लगाए था, लेकिन वह भी चकनाचूर हो गया।
विज्ञापन

जिला मुरादाबाद की कोतवाली बिलारी के मोहल्ला ठकुरान निवासी शकील (25) पुत्र साबिर हुसैन, दो बाइकों से अपनी बहन के लिए इस्लामनगर में लड़का देखने जा रहे थे। एक बाइक पर उसकी अम्मी शकीनो व बहनोई थे तो दूसरी बाइक पर वह खुद और उसका एक परिचित युवक बैठा था।
दोपहर में करीब 12 बजे जैसे ही ये लोग इस्लामनगर की ओर किसान सेवा केंद्र पर पहुंचे, पीछे से आ रहे बिना नंबर के पिकअप वाहन ने शकील की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। शकील और उसका साथी दोनों गिर गए। चालक ने उन्हें बचाने के प्रयास में पिकअप को मोड़कर आगे बढ़ा दिया, लेकिन बाइक से छिटककर गिरे शकील को वह नहीं देख सका।
विज्ञापन

पिकअप का पहिये उसके सिर पर चढ़ गए। हेलमेट भी चकनाचूर हो गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई, लेकिन जीवित होने की उम्मीद में परिजन वहीं पास के प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि परिवार वाले उसके जीवन की उम्मीद में प्राइवेट हॉस्पिटल चंदौसी भी ले गए, वहां भी उसे मृत बताया गया।
बाद में उसे ओरछी चौराहे पर ही ले आए और वहां से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आसफपुर ले गए। सब जगह उसे मृत ही घोषित किया गया। बाद में पुलिस के आने पर परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इंकार कर दिया। थाने में बिना रिपोर्ट दर्ज कराए शव अपने साथ बिलारी ले गए। इधर, सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि परिजन कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे, इसलिए पोस्टमॉर्टम भी नहीं कराया गया।

दो बहनों का था इकलौता भाई
शकील दो बहनों का इकलौता भाई था। परिवार का पालन-पोषण कपड़ों की फेरी लगाकर किया करता था। पिता साबिर बीमार रहते हैं। घर परिवार का संचालन वह एक जिम्मेदार की तरह निभा रहा था। उसकी मौत से पूरे परिवार को बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें