फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गंगा एक्सप्रेस-वे पर ट्रक की टक्कर से पिकअप चालक की हालत गंभीर

विज्ञापन
दुर्घटना में घायल महेश।
विज्ञापन
वजीरगंज। गंगा एक्सप्रेस-वे पर बुधवार दोपहर ट्रक और पिकअप वाहन में टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से सीएचसी वजीरगंज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

जिला संभल के थाना चंदौसी के गांव बर्रई निवासी महेश (26) पिकअप वाहन से जलालाबाद से चंदौसी लौट रहे थे। शाम करीब 3:06 बजे रैंप नंबर 173 पर रास्ता भूलने के कारण वह पिकअप को पीछे की ओर मोड़ रहे थे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई। चालक महेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताते हैं कि घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक को रैंप नंबर 46 पर गांव करनपुर के पास पकड़ लिया।
सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने घायल चालक की सहायता की और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। टक्कर मारने वाले आरोपी ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

दुर्घटना में घायल महेश।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें