फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई पिकअप, छतरपुर के चालक की मौत

विज्ञापन
देवदीन। फाइल फोटो
विज्ञापन
सहसवान (बदायूं)। तेज रफ्तार पिकअप ईंट लदी ट्रैक्टर- ट्राली में पीछे से टकरा गई। इससे ट्राली पलट गई और चालक गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चालक मध्य प्रदेश के छतरपुर का रहने वाला है। वह ग्रेटर नोएडा से बरेली आ रहा था। पुलिस ने उसके परिवार वालों को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग बदायूं को रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन


मृतक के पिता रामस्वरूप ने बताया कि वह मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर के गांव रजौली के रहने वाले हैं। उनका बेटा देवदीन कुशवाहा (25) पिकअप चलाकर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। शनिवार को बेटे ने बताया कि वह ग्रेटर नोएडा से माल लाद कर बरेली जा रहे है। रविवार सुबह करीब सात बजे सहसवान कोतवाली क्षेत्र के बदायूं मेरठ हाईवे पर चौकी नंबर चार के पास पिकअप ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। उसमें देवदीन की माैत हो गई। पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय की मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि हादसे में पिकअप चालक की मौत हुई है। परिजनों के आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें