फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: इस्लामनगर जाने वाले यात्रियों को बिल्सी में उतारा

विज्ञापन
बिल्सी वाया दिल्ली को रवाना होती रोडवेज बस। संवाद - फोटो : जमुनापुर के पास पेड़ गिरने से टूटे खंभे व सड़क पर गिरा तार।
विज्ञापन
बदायूं। इस्लामनगर जा रहे यात्रियों को रोडवेज बस के परिचालक ने बिल्सी में उतार दे रहे हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों ने बस का संचालन जिले की सीमा इस्लामनगर तक कराने की मांग की है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय से शाम छह बजे से रात 8:30 बजे तक बिल्सी और इस्लामनगर होते हुए तीन बसें दिल्ली को जाती हैं। इस दौरान यह बसें बिल्सी से आगे नहीं जा रही हैं। इस्लामनगर के यात्रियों को बिल्सी में ही उतार दिया जा रहा है। यात्रियों ने एआरएम को शिकायत भेजकर समस्या के समाधान की मांग की है। शिकायत करने वालों में मोहन लाल, रामसेवक, ओमवीर व श्याम सिंह शामिल हैं। उनका कहना है कि बस का संचालन इस्लामनगर तक होना चाहिए। एआरएम राजेश पाठक ने बताया कि बिल्सी में बसाें को रोकने का कोई आदेश नहीं दिया गया है। अगर चालक परिचालक मनमानी कर रहे हैं तो जांच कर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही यात्रियों की समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें