चर्चाओं के साथ चयनित विषय पर हुआ मनन और चिंतन
इग्रू के तहत बीएड द्वितीय वर्ष के छात्रों के साथ सेमिनार
एनएमएसएन दास डिग्री कॉलेज में इग्नू कार्यशाला के छठे दिन ‘क्या उच्च माध्यमिक शिक्षा को भौतिक अधिकारों की श्रेणी में रखा जाना चाहिए’ विषय पर चर्चा हुई। अपनी-अपनी सेमिनार रिपोर्ट पेश करने को कहा गया।
डॉ. मनवीर सिंह ने सबसे पहले उपस्थिति ली। डॉ. अंकुर शंखधार और अभिषेक च्वयन ने अपनी-अपनी सेमिनार रिपोर्ट पेश की। प्रतिभा शंखधार, विषय कुमार सैनी, भू प्रभा और प्रियंका अरोड़ा ने अपनी रिपोर्ट पर विचार प्रस्तुत किए। डॉ. मनवीर ने एक अध्यापक और समाज पर सेमिनार का क्या प्रभाव पड़ता है? इसकी जानकारी दी। सेमिनार को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुति के बारे में भी जानकारी दी। तृतीय सत्र में डॉ. सरला शर्मा और डॉ. श्याम स्वरूप ने भारतीय समाज की समस्याओं को बताया। इसके कारण होने वाली हानि और इसे किस प्रकार सुधारा/संभाला जा सकता है पर विचार व्यक्त किए। चतुर्थ सत्र में डॉ. सरला शर्मा और डॉ. श्याम स्वरूप ने किसी एक समस्या को सुझाव/समाधान का पक्ष रखा। लघु समूह चर्चाएं की गईं। इसमें जल संरक्षण, स्वच्छता अभियान, बेरोजगारी, दहेज प्रथा, जनसंख्या समस्या वार्ता शामिल रही। डॉ. सरला शर्मा द्वारा एक बार फिर उपस्थिति चेक की गई। नेहा शर्मा, निहार रंजन पाराशरी, अर्चना मिश्रा, साक्षी, भूराज सिंह, मीनू चंद्रा की सक्रिय उपस्थिति रही।