फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: केंद्र सेे 500 गज के दायरे में बंद रहेंगे फोटोकॉपी, साइबर कैफे

Sun, 02 Jun 2024 05:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
कलक्ट्रेट ​स्थित सभा कक्ष में बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारीयों के संबंध में बैठक करते डीएम मनोज
विज्ञापन
बदायूं। नौ जून को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए डीएम मनोज कुमार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में बैठक हुई। डीएम मनोज कुमार ने बताया कि इस बार बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी परीक्षा का आयोजन करा रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र व प्रवेश पत्र की छाया प्रति और एक फोटो लाना अनिवार्य होगा। परीक्षा केंद्र के 500 मीटर के दायरे में सीआरपीसी की धारा 144 प्रभावी रहेगी। 500 गज के दायरे में कोई फोटोकॉपी, साइबर कैफे व पीसीओ आदि की दुकान नहीं खुलेगी। डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिए है कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर बाहर एक एंबुलेंस, मेडिकल स्टाफ के साथ मौजूद रहे। परीक्षा केंद्र के बाहर साफ-साफ सफाई की व्यवस्था और शुद्ध क्लोरीन युक्त जलापूर्ति के लिए टैंकर की व्यवस्था ईओ करेंगे। साथ ही प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम को निर्देशित किया।
विज्ञापन


दो पालियों में होगी परीक्षा, 1050 परीक्षार्थी होंगे शामिल
-जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि नौ जून को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा दो पालियों में होगी। इसमें प्रथम पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पाली अपराह्न दो से शाम पांच बजे तक होगी। जिले में परीक्षा के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, श्री कृष्णा इंटर कॉलेज और नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास डिग्री कॉलेज हैं। उन्होंने बताया कि दोनों पालियों में 1050 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए तीन केंद्र व्यवस्थापक व छह पर्यवेक्षक भी बनाए गए हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें