फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सरल आया पीईटी का प्रश्नपत्र, पांच विकल्प देखकर चकराए परीक्षार्थी

विज्ञापन
रिंकू
विज्ञापन
बदायूं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2025 शनिवार को जिले के 24 परीक्षा केंद्रों पर हुई। इस बार परीक्षा में बड़ा बदलाव देखने को मिला।
विज्ञापन

प्रश्नपत्र में पहली बार सभी सवालों के पांच-पांच विकल्प दिए गए। अचानक हुए इस बदलाव से कई परीक्षार्थी चौक गए। उन्हें सही उत्तर चुनने में उलझन हुई। हालांकि अधिकांश परीक्षार्थियों ने पेपर को अपेक्षाकृत सरल बताया। कहा कि तैयारी करने वालों को कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा। संवाद


पेपर सामान्य रहा। हालांकि कुछ सवालों में पांच विकल्प देखकर समझ नहीं आया कि असल में सही कौन सा होगा। बाकी हिस्से आसान थे। मुझे उम्मीद है कि अच्छे अंक आएंगे। तैयारी करने वाले छात्रों को कठिनाई नहीं हुई, लेकिन बिना तैयारी वाले छात्र उलझ गए। इस बार की परीक्षा ने यह साफ कर दिया कि मेहनत करने वालों को ही फायदा मिलेगा। -रिंकू, हाथरस
विज्ञापन



गणित और हिंदी का पेपर काफी आसान था। सामान्य ज्ञान भी सामान्य स्तर का ही था। पहली बार पांच विकल्प देखकर अजीब जरूर लगा, लेकिन इससे फर्क नहीं पड़ा। दरअसल, पांच विकल्पों से यह तो साफ हुआ कि आयोग अब ज्यादा पारदर्शिता और भ्रम पैदा करने वाली स्थिति को खत्म करना चाहता है। मेहनत करने वाले छात्रों के लिए यह परीक्षा अवसर साबित होगी। मुझे विश्वास है कि अंक अच्छे आएंगे। -विकेश चौधरी, हाथरस


सुरक्षा व्यवस्था बहुत कड़ी रही। तीन बार चेकिंग हुई, मोबाइल और घड़ी तक बाहर ही जमा करानी पड़ी। इस बार की सख्ती से हमें भरोसा हुआ कि परीक्षा नकलविहीन होगी। किसी तरह की गड़बड़ी संभव नहीं है। पहले की परीक्षाओं में कई बार नकल की खबरें सामने आती थीं, लेकिन इस बार ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगा। पूरी परीक्षा का माहौल पारदर्शी और अनुशासित रहा। -टिंकू, हाथरस

रिंकू

रिंकू

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें