फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घर के बाहर खेल रहे पांच साल के मासूम बच्चे को पिकअप ने रौंदा, मौके पर मौत

Sat, 06 Sep 2025 12:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के कैथोला गांव में शनिवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। सड़क पर खेल रहे मासूम को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
मासूम शशिकांत का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह घर के बाहर खेल रहे पांच साल के मासूम को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार व गांव के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक चालक गाड़ी छोड़कर भाग चुका था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव कैथोला के रहने वाले देव सिंह का पांच साल का बेटा शशिकांत शनिवार की सुबह करीब नौ बजे खेलते-खेलते घर के बाहर सड़क पर आ गया। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे के बाद परिजन व गांव के लोग दौड़े और बच्चे को उठाकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, ग्रामीणों को आता देखकर चालक पिकअप छोड़कर भाग गया।

यह भी पढ़ें- Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी में 20 लोगों से भरी नाव शारदा नदी में पलटी, बाढ़ में बह गए पिता-पुत्री
विज्ञापन


फोन पर बात करते हुए गाड़ी चला रहा था चालक 
मृतक के दादा नरेश पाल ने बताया कि पास के ही गांव गुठाइन नगला का रहने वाला दिनेश पिकअप से गांव में हर रोज गैस सिलिंडर बांटने आता है। सुबह करीब नौ बजे बजे वह गाड़ी से आया, लेकिन वह फोन पर बात करते हुए गाड़ी को चला रहा था। इसी दौरान बच्चे को टक्कर लगी और उसकी मौत हो गई। चालक भाग गया, लेकिन गाड़ी को पुलिस थाने ले गई।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर धनंजय सिंह का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। गाड़ी को थाने में लाकर चालक को उसके घर से हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें