बदायूं। केंद्रीय यूनिट लखनऊ के आह्वान पर बृहस्पतिवार को पावर कॉरपोरेशन के संविदा कर्मचारियों ने जिले में कई स्थानों पर पावर कॉरपोरेशन के एमडी और चेयरमैन के विरोध में प्रदर्शन करने के साथ प्रतीकात्मक रूप से पुतला भी फूंका।
सालारपुर बिजली उपकेंद्र पर जिला उपाध्यक्ष विपिन कुमार के नेतृत्व में पुतला फूंका गया। कर्मचारियों ने समान कार्य-समान वेतन की मांग की। इस मौके पर राकेश कुमार, मुसव्विर अली सिद्दीकी, विवेक राठौर, श्रीकृष्ण, अवध पटेल, सलीम खान आदि मौजूद रहे।
बिल्सी। यहां बिजली उपकेंद्र पर पुतला फूंका गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर रतनेश कुमार शर्मा, महीपाल सिंह, आशुतोष कुमार, अमर सिंह शाक्य, सुगर सिंह, प्रेमपाल, मंगलीराम, चेतराम, आकाश बाबू, अजय कुमार, राजाराम, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।
बिसौली। लखनऊ में राज्यपाल को ज्ञापन देने पहुंचे संविदा कर्मचारियों को हिरासत में लिए जाने के विरोध में संविदा कर्मचारियों ने तहसील चौराहा पर पुतला फूंका। संघ के प्रदेश संगठन मंत्री हरीश चंद्र यादव ने कहा कि विभाग में ठेकेदारी व्यवस्था समाप्त कर मस्टरोल व्यवस्था के तहत कर्मचारियों की तैनाती की जाए। पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन के दौरान यहां जाम की स्थिति बन गई। इस मौके पर प्रेमपाल प्रजापति, चरण सिंह मौर्य, हरकेश सिंह, आलोक भटनागर, राजीव मिश्रा, सुरजीत उपाध्याय, रामसेवक यादव, यशवीर यादव, सुरजीत कश्यप, मेहताब मियां आदि मौजूद रहे
सहसवान। उप्र पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर बृहस्पतिवार को नगर में पावर कॉरपोरेशन के संविदा कर्मचारियों ने कॉरपोरेशन के चेयरमैन की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। इसके बाद नारेबाजी करते हुए पुतला फुंका। चेतावनी दी कि अगर 19 दिसंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो 20 दिसंबर से कार्य बहिष्कार शुरू किया जा एगा। इस मौके पर कामिल खां, भोजराज, अक्षय रस्तोगी, दुर्वेश पाल, डाबर तौसीफ़, मुबारिक अली, साबिर अली, तेज सिंह, फुरकान हुसैन, आदि मौजूद रहे।
उझानी (बदायूं)। पकेंद्र स्थित अधिशासी अभियंता के कार्यालय के बाहर जुटे संविदा और आउट सोर्सिंग से कार्यरत बिजली कर्मियों ने कारपोरेशन के बड़े अफसरों पर उनकी समस्याओं पर गौर नहीं करने का आरोप लगाया।
गुस्साए संविदा और आउट सोर्सिंग के कर्मचारियों ने पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष एम देवराज के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने उपकेंद्र परिसर में ही पुतला बनाया और उसे आग के हवाले कर दिया। बाद में उन्होंने स्थानीय अफसरों को भी अपनी समस्याओं से अवगत कराया। प्रदर्शनकारियो में रामप्रकाश भारती, सोहन लाल, यतींद्र कुमार, अनिल कुमार, सुभाष, रुस्तम अली, पिंकू तोमर, पंकज गुप्ता, रजनेश, राहुल, आदि कर्मचारी शामिल थे।