फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दिनभर उमस से परेशान रहे लोग, शाम को ठंडी हवा से मिली राहत

विज्ञापन
उमस भरी गर्मी में स्कूटी पर मुंह पर रुपट्टा बांधकर जाती महिला। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। तीन दिन से जिले में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। रविवार को दिन में धूप की आवाजाही रही, लेकिन शाम होते ही ठंडी हवा चलने लगी। इससे लोगों को काफी राहत मिली। आईएमडी ने आज बारिश होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन


जिले में सुबह तेज धूप निकल आई तो लोगों का पसीना छूट गया। दोपहर तक कभी धूप तो कभी बादल छाए रहे। इस वजह से उमस रही। शाम होते ही ठंडी हवा चलने लगीं तो लोगों को राहत मिली। शाम सात बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान 37.1 और न्यूनतम 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
शनिवार को अधिकतम तापमान 36.2 और न्यूनतम 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। रविवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी तापमान में गिरावट होने की उम्मीद है। आज बारिश की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें