फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सांड़ की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। रानेट चौराहे के पास किसान की बाइक में सांड़ ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बिसौली कस्बा के कुडोली मोड़ बुध बाजार निवासी लालाराम (50) का पैतृक गांव बिल्सी थाना क्षेत्र का बेहटा गुसाई है। वह वहां खेतीबाड़ी करके परिवार का पालन पोषण करते थे। शुक्रवार को वह बेहटा गुसाईं फसल देखने गए थे। शाम करीब पांच बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। तभी रानेट चौराहे के पास उनकी बाइक के सामने से अचानक एक सांड़ आ गया। इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। जहां शनिवार सुबह उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन शव को गांव ले गए। किसान की मौत से दो बेटा व चार बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया है। पत्नी रामप्यारी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इसी हादसे में सड़क किनारे खड़ी सुशीला देवी पत्नी राम रहीश निवासी रानेट भी घायल हो गई थी। उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें