लोगों को जागरुक करते प्रबंधक। स्रोत स्वयं
बदायूं। जोगीपुरा की बैंक ऑफ बड़ौदा का 118वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान लोगों को डिजिटल अरेस्ट के बारे में लोगों को जागरूक किया। वहीं, वजीरगंज शाखा प्रबंधक ने क्षेत्र के विकलांग आश्रम पहुंचकर दिव्यांग बच्चों में फल का वितरण किया।
शाखा प्रबंधक विनोद कुमार ने कहा कि लोग साइबर ठगी के शिकार हो रहे हैं। इसके लिए लोगों को जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने डिजिटल अरेस्ट के नाम की कोई चीज नहीं होती है। अगर इस तरह का कोई प्रयास करता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। वहीं, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी अशोक खुराना रहें। इस मौके पर कंचन गुप्ता, मोबीन सैफी, राशिद खान, प्रमोद गुप्ता, अब्दुल लतीफ आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन विशाल भटनागर ने किया।