फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मुख्य सड़क पर जलभराव से परेशान लोगों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
जलभराव की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते सिरासौल के ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव सिरासोल सीताराम पट्टी में मुख्य सड़क पर लंबे समय से चले आ रहे जलभराव से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। ग्रामीणों ने एकत्र होकर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गांव के शाहिद हुसैन ने बताया कि पिछले कई महीनों से अंसारी बस्ती की मुख्य सड़क पर पानी जमा होने से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। राहगीरों को कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, लेकिन इस ओर किसी जिम्मेदार अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया।
रियासत हुसैन ने कहा कि जलभराव की समस्या को लेकर कई बार अंबियापुर ब्लॉक के अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन हर बार आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। मामले में कोई कार्रवाई न होने से ग्रामीण बेहद परेशान हैं। किशन लाल ने कहा कि सड़क पर जमा गंदा पानी बीमारियों को दावत दे रहा है। गांव के लोगों का बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। विशाल शर्मा ने बताया कि नालियों के चोक होने से गांव का पानी सीधे सड़क पर जमा हो रहा है, जिससे स्थिति और भी बदतर हो गई है। प्रदर्शन के दौरान विशाल शर्मा, नन्नू चौहान, अफजल, मुशर्रफ, छोटू, इसरार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें