फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 20 साल पुराने रास्ते को बंद करने की आशंका में लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सड़क को लेकर प्रदर्शन करते मोहल्ले के लोग। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। मोहल्ला संख्या तीन में नैथुआ मार्ग पर प्रस्तावित कान्हा गोशाला निर्माण के बीच 20 वर्ष पुराने रास्ते को बंद करने की आशंका को लेकर शनिवार दोपहर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर रास्ते को सुरक्षित रखने की मांग की।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी शिक्षक दीन मोहम्मद सैफी ने आरोप लगाया कि कान्हा गोशाला के निर्माण कार्य के दौरान वर्षों पुरानी सड़क को गोशाला परिसर में शामिल कर रास्ता बंद करने की तैयारी की जा रही है। इसी आशंका के चलते मोहल्ले के लोग एकत्र हुए और विरोध जताया।
गीता देवी का कहना है कि यदि यह रास्ता बंद किया गया तो स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वहीं, अब्दुल कुरैशी ने बताया कि यह मार्ग करीब 40 घरों के लोगों के आवागमन का प्रमुख साधन है। रास्ता बंद होने की स्थिति में लोगों को लंबा चक्कर लगाकर आना-जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन में इसरार अली, अली मोहम्मद, दीन मोहम्मद, अब्दुल कुरैशी, रूम सिंह, नन्हें, जमील अहमद, गीता देवी, नसरीन, इमरान, कृष्णा देवी, गुड्डू देवी आदि मौजूद रहीं। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि मामला पूर्व से ही कोर्ट में विचाराधीन है।
उधर, पालिकाध्यक्ष पति ओमप्रकाश सागर ने बताया कि मोहल्ला संख्या तीन में कान्हा गोशाला का निर्माण कार्य चल रहा है। नगर पालिका के अभिलेखों में उक्त स्थान पर किसी सड़क का उल्लेख नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और अधिकारियों के जो निर्देश होंगे, उनका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें