फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एडीएम प्रशासन ने मेला संचालन की दी अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। गांधी ग्राउंड में कुछ दिन पहले मेला लगना शुरू हुआ था। अग्निशमन विभाग की ओर से मेला को एनओसी नहीं दी गई थी, जिसकी वजह से पुलिस-प्रशासन ने बीच में ही मेला रुकवा दिया था। शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट की टीम ने मेले का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट एडीएम प्रशासन को सौंपी। दुकानदारों को मानक पूरा करने के निर्देश देते हुए मेला संचालन की अनुमति दे दी गई।
विज्ञापन

शहर के बीचों-बीच स्थित गांधी ग्राउंड में हर साल की तरह इस बार भी मेला लगाया गया है। पिछली बार मेला में आग लग गई थी, जिसमें कई दुकानें जलकर राख हो गईं थीं। गांधी ग्राउंड में खड़ी अग्निशमन विभाग की गाड़ी भी आग पर काबू नहीं पा सकी थी। वहीं, इस बार मेला लगाने का नंबर आया, तो सभी संबंधित विभागों ने एनओसी जारी कर दी, जिसके बाद में मेला लगना शुरू हो गया।
इस बीच अग्निशमन विभाग की ओर से मेला संचालन को लेकर एनओसी जारी नहीं की गई। जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन ने मेला का संचालन बंद करा दिया। प्रशासन ने दुकानदारों को आग से बचाव में उपयोग होने वाले उपकरण लेने की बात की। इसके बाद एडीएम प्रशासन अरुण कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। जांच रिपोर्ट के आधार पर एडीएम प्रशासन ने मेला संचालन करने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें