फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बर्फीली हवा से कांपे लोग, गलन भी बढ़ी

विज्ञापन
मंगलवार को नवादा चौराहे पर कोहरे में गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिले में मंगलवार का दिन बेहद ठंडा रहा। पूरे दिन सूरज नहीं निकला। बर्फीली हवा के चलने से पूरे दिन लोग ठिठुरते रहे। जिले में गलन व शीतलहर के चलते दिनभर लोग कांपते रहे। चाय की दुकानों पर खासी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से ही कोहरे की चादर छाई रही। बर्फीली हवा ने ठिठुरन बढ़ाकर लोगों को बेहाल कर दिया। हाल यह रहा कि दिन में अधिकांश लोग टोपी-मफलर लगाए मिले। पिछले दो दिन रविवार व सोमवार की दोपहर में धूप निकल आई थी। इससे लोगों को काफी राहत मिली थी। अनुमान लगाया जा रहा था कि मंगलवार दोपहर को भी धूप निकल आएगी, लेकिन मौसम और बिगड़ गया। पूरे दिन धुंध छायी रही। सूरज के दर्शन तक नहीं हुए। दिन में ही लोग अलाव तापते नजर आए।
सोमवार को अधिकतम तापमान 22.2 और न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जो मंगलवार को एक डिग्री घट गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अचानक ठिठुरन बढ़ने से लोगों को काफी परेशानी हुई। मौसम विभाग ने बुधवार को दो डिग्री तक न्यूनतम तापमान गिरने की संभावना जताई हैं।
विज्ञापन


ऑफिसों में रूम हीटर के सहारे हो रहा काम
जबरदस्त ठंड के बीच सरकारी कर्मचारियों को ऑफिसों में काम करना पड़ रहा है। ठंड से बचने के लिए ऑफिसों में हीटर लगाए गए हैं। अधिकांश कार्यालयों में कर्मचारियों के कमरों में हीटर रखे गए हैं।

मंगलवार को नवादा चौराहे पर कोहरे में गुजरते वाहन। संवाद

मंगलवार को नवादा चौराहे पर कोहरे में गुजरते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें