फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम और भरत का मिलाप देखकर भर आईं लोगों की आंखें

सार

शहर में चल रहे रामलीला महोत्सव में भरत मिलाप का आयोजन किया गया।भरत मिलाप गली में जब भगवान श्रीराम, भरत से गले मिले, तो वहां का नजारा देखकर श्रद्धालुओं के आंखों में खुशी आंसू छलक आए।भरत मिलाप जुलूस में राम लक्ष्मण और सीता की झांकी।
विज्ञापन
भरत मिलाप जुलूस में भरत की झांकी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं। शहर में चल रहे रामलीला महोत्सव में भरत मिलाप का आयोजन किया गया। भरत मिलाप गली में जब भगवान श्रीराम, भरत से गले मिले, तो वहां का नजारा देखकर श्रद्धालुओं के आंखों में खुशी आंसू छलक आए। राम-भरत मिलाप देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। भीड़ के मद्देनजर पुलिस की भी व्यापक व्यवस्था रही।
विज्ञापन

गांधी ग्राउंड में बुधवार को रावण दहन किया गया था। बृहस्पतिवार को माता सीता और लक्ष्मण के साथ श्रीराम अयोध्या के लिए लौटे। इस दौरान राम, लक्ष्मण और सीता की झांकी रंगनाथ मंदिर से निकली, तो वहीं दूसरी तरफ भरत की झांकी निकाली गई। हलवाई चौक पर पहुंचने के बाद हनुमान संदेश लेकर भरत के पास पहुंचे।
उधर से श्रीराम की शोभायात्रा आई तो इधर से भरत की शोभायात्रा भरत मिलाप गली पहुंची। यहीं पर रामलीला के कलाकारों ने भरत मिलाप का मंचन किया। भरत मिलाप को देखकर श्रद्धालुओं के आंखों में खुशी आंसू छलक आए। इस दौरान काफी संख्या में लोग वहां पर पहुंचे। राम और भरत के मिलन के बाद रामलीला कलाकारों की टीम रामलीला मैदान पहुंची। वहीं भीड़ के मद्देजनगर शहर में जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात रही।

भरत मिलाप जुलूस में राम लक्ष्मण और सीता की झांकी। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें