फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बगरैन के मुख्य चौराहे पर घंटों जाम में फंसे रहते हैं लोग

विज्ञापन
बगरैन चौराहे पर जाम के कारण दूर तक लगी वाहनों की लंबी कतार। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। कस्बा बगरैन के मुख्य चौराहे पर जाम लगना आम हो गया है। यहां यातायात व्यवस्था पूरी तरह से दम तोड़ चुकी है। लोगों को कभी-कभी तो घंटों लंबे जाम फंसे रहना पड़ता है। स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि यहां से गुजरने वाले बाहरी राहगीर भी प्रभावित होते हैं। जाम का कारण अव्यवस्थित यातायात और अतिक्रमण है। इस गंभीर समस्या से पुलिस प्रशासन पूरी तरह से बेखबर है। जनता ने प्रशासन से इस गंभीर समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने की अपील की है।
विज्ञापन


चौराहे पर बना पुलिस सहायता केंद्र भी इस समस्या के समाधान में विफल है। स्टाफ की कमी के कारण पुलिस कर्मी यहां से अक्सर नदारद रहते हैं। यातायात नियंत्रण में पुलिस की भूमिका लगभग शून्य है। जिससे मनमाने तरीके से वाहनाें की सड़क किनारे पार्किंग और सवारी लेने के लिए खड़े वाहन चालकों की मनमानी पर रोक नहीं लगती। मुख्य चौराहे पर ई-रिक्शा और टेंपो चालक घंटों खड़े होकर सवारी भरते हैं। ये सड़क के बड़े हिस्से को घेरे रहते हैं। चौराहे की सड़क पटरी को चाट-पकौड़ी समेत अन्य खाद्य पदार्थ बेचने वालों का कब्जा रहता है।


दैनिक चुनौती बन गई है जाम की समस्या
जाम के कारण स्कूल बसें, एंबुलेंस और अन्य आवश्यक वाहन भी घंटों फंसे रहते हैं। व्यापारियों और स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह समस्या अब इतनी विकराल हो चुकी है कि मुख्य चौराहे से गुजरना एक दैनिक चुनौती बन गया है। अव्यवस्थित स्टैंड को हटाया नहीं जाता और पुलिस सहायता केंद्र पर पर्याप्त स्टाफ तैनात नहीं किया जाता तब तक मुख्य चौराहे को जाम से मुक्ति मिलना असंभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें