बदायूं। उसावां मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर बने नए अंडरपास के डिजाइन पर स्थानीय लोगों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि अंडरपास में पर्याप्त गोलाई नहीं दी गई है, जिससे मोड़ तीखा हो गया है। इस गलत डिजाइन के कारण बड़े वाहनों और तेज रफ्तार दोपहिया चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।
यह अंडरपास जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए बनाया गया था, लेकिन अब यह अपनी गलत डिजाइन के कारण चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, नेकपुर पर बने अंडरपास की तुलना में इस अंडरपास में मोड़ अधिक तीव्र है। इससे यहां से गुजरने वाले वाहनों के लिए खतरा पैदा हो गया है।
लोगों ने रेलवे और निर्माण एजेंसी से अंडरपास का दोबारा सर्वे कराकर मोड़ में सुधार करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते इस कमी को दूर नहीं किया गया तो यह अंडरपास लोगों की जान पर भारी पड़ सकता है।
-स्थानीय लोगों ने बताई अपनी-अपनी परेशानी
अंडरपास शुरू होते ही इसकी उड़ती धूल स्थानीय दुकानों में भर रही है। इससे दुकानों में रखा सामान खराब हो रहा है। इसके संचालन से पहले इसकी सफाई कराएं ताकि व्यापारियों को राहत मिल सके। - नवनीत गुप्ता
लोगों की सुविधा के लिए बनाया गए अंडरपास की डिजाइन में बदलाव नहीं किए गए तो यहां पर दुर्घटनाएं आए दिन होंगी। अभी सुधार की काफी गुंजाइश है। - अवनीत लांबा
सुविधा के लिए बने अंडरपास में इंजीनियरों ओर निर्माण एजेंसी को इसकी गोलाई ज्यादा करनी चाहिए थी, ताकि सामने से आता वाहन दिख सकता, लेकिन यहां किया नहीं गया। - मनीषा शर्मा
अंडरपास की डिजाइन शुरू से गलत लग रही थी, जब इससे निकलना हुआ तो लगा इससे गुजरना खतरा से खाली नहीं है, इसमें सुधार की सख्त जरूरत है। - ओम कुमार
अवनीत लांबा- फोटो : udhampur news
अवनीत लांबा- फोटो : udhampur news
अवनीत लांबा- फोटो : udhampur news
अवनीत लांबा- फोटो : udhampur news