फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मोहल्ला आठ की बिजली ठप होने पर लोगों का प्रदर्शन

Mon, 15 Sep 2025 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति ठप होने के बाद बिजलीघर प्रदर्शन करते मोहल्ला संख्या आठ के लोग। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
बिल्सी। गर्मी में बिजली आपूर्ति ने मिलने से गुस्साए मोहल्ला संख्या आठ के लोगों ने शनिवार रात बिजलीघर पहुंच कर अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। मोहल्ले की आपूर्ति को शीघ्र बहाल कराने की मांग की। मोहल्ला संख्या आठ निवासी अमन वार्ष्णेय ने बताया कि मोहल्ले में गल्ला गोदाम के निकट लगे दो ट्रांसफार्मरों से मोहल्ले को आपूर्ति दी जाती है। बीती शाम इसमें से एक ट्रांसफार्मर खराब हो गया। एक ही ट्रांसफार्मर से यहां आपूर्ति दी गई। इसमें मोहल्ले के कुछ ही हिस्से में लोगों को आपूर्ति मिल सकी। जिन लोगों के यहां बिजली नहीं मिली तो उन्होंने रात करीब 12 बजे बिजलीघर पहुंच कर अधिकारियों को फोन किया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने जिम्मेदारों के खिलाफ प्रदर्शन शुरु कर दिया।
विज्ञापन

सभासद प्राची माहेश्वरी के पति बनवारी लाल ने आरोप लगाते हुए बताया कि आए दिन मोहल्ले के बिजली सप्लाई बाधित हो जाती है। इसके चलते यहां के लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कुछ देर बाद कर्मचारियों के समझाने पर लोग शांत हुए और अपने घर चले गए। इस मौके पर मोहल्ले के काफी लोग मौजूद रहे। एसडीओ जेपी सिंह राजपूत ने बताया कि यहां लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोड के कारण फुंक गया। इसको बदलकर आपूर्ति को बहाल किया जा रहा है। शीघ्र उक्त ट्रांसफार्मर से लोड कम किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें