फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरा पैराग्लाइडर तो लोग  हैरत में पड़े उसावां के लोग

Sun, 20 Mar 2016 11:33 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
सेना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

भारत भ्रमण पर निकली वायुसेना की टीम, पटना देवकली में स्वागत
पटना देवकली में कुछ वक्त बिताने के बाद कन्नौज को उड़ान भरी
आसमान में उड़ता बड़ा गुब्बारा देखकर कस्बे के लोग हैरत में पड़ गए। बाद में पता लगा कि यह वायु सेना का पैराग्लाइडर था। पैराग्लाइडर ने करीब 11 बजे उसावां क्षेत्र से सटे शाहजहांपुर के थाना कलान के गांव पटना देवकली में लैंड किया। यहां इसे देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। वायु सेना की पैराग्लाइडर टीम में 13 सदस्य शामिल थे। पटना देवीकला में तकनीकी पड़ताल के बाद पैराग्लाइडर ने फिर से कन्नौज के लिए उड़ान भरी। 
वायु सेना की टीम बिंग कमांडर एमसीएस सोलंकी के नेतृत्व में पैराग्लाइडर के जरिए भारत भ्रमण पर निकली है। यह आयोजन का मुख्य उद्वेश्य शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देना है। टीम में वारंट अधिकारी मदन रेड्डी समेत आशीष बिष्ट, सुनील कुमार, अंकुर यादव, सुरजीत सिंह, राम मेहर, धर्मवीर, राजकुमार, विशाल, विश्वास, सुंदर और इकबाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिंग कमांडर ने बताया कि उनकी पैराग्लाइडर टीम अब तक महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा आदि राज्यों में भ्रमण कर चुकी है। पैराग्लाइडर ने तीन फरवरी को पश्चिमी बंगाल से उड़ान भरी थी। वायु सेना की टीम पैराग्लाइडर के जरिए 10 हजार किलोमीटर की यात्रा करेगी। अब तक नौ हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी की जा चुकी है। इस यात्रा का मकशद शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें