फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ईदगाह सहित सभी मस्जिदों में अदा की गई नमाज, लोगों ने गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद

Mon, 31 Mar 2025 10:30 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में शहर से लेकर देहात तक ईद-उल-फितर का जश्न है। हजारों लोगों ने एक साथ खुदा के सजदे में सिर झुकाया और अमन चैन की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दीं और खुशियां बांटीं। 
विज्ञापन
ईदगाह में नमाज के लिए जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में ईद पर ईदगाह सहित शहर की मस्जिदों में मुल्क में अमन और भाईचारे की दुआ की गई। सोमवार को मुख्य नमाज जामा मस्जिद शम्सी में अदा कराई गई। पुलिस सुरक्षा में शांतिपूर्ण ईद की नमाज अदा की गई। मस्जिदों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ईदगाह के आसपास मकानों की छतों पर पुलिस टीम को तैनात किया।

विज्ञापन


सोमवार सुबह 6:30 बजे से ईद की नमाज का सिलसिला शुरू हुआ, जो 10 बजे तक चला। ईद की सबसे बड़ी नमाज सोता मोहल्ले में जामा मस्जिद शम्सी स्थित ईदगाह पर अदा कराई गई। यहां सुबह से ही लोग पहुंचने शुरू हो गए थे। शहर के तमाम इलाकों के अलावा देहात क्षेत्र से भी लोग नमाज अदा करने के लिए यहां एकत्र हुए थे। 

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर में ईद का जश्न: खुदा के सजदे में झुके सिर, नमाज अदा कर मांगी मुल्क की तरक्की व भाईचारे की दुआ
विज्ञापन


सैदपुर ईदगाह में पेशे इमाम मुफ्ती वाक़िफ अली अशरफी ने नौ बजे ईद की नमाज़ अदा करवाई। इसके अलावा कस्बे की सभी मस्जिदों में पुरखुलूस तरीके से नमाज़ अदा की गई। नमाज के बाद मुल्क सहित पूरे विश्व के लिए अमन और इत्तेहाद की दुआ करते खुदा से सलामती मांगी। दुआ से पहले उन्होंने अवाम से बच्चों को तालीम देने पर जोर दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वक्त को देखते हुए बच्चों का बेहतर तालीम दें। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दीं और खुशियां बांटीं। ईद को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। बिसौली तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला और वजीरगंज इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें