फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं चौधरी सराय मोहल्ले के लोग

Tue, 02 May 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
पानी की बर्बादी - फोटो : SELF
विज्ञापन
नगर पालिका प्रबंधन नहीं सुन रहा लोगों की दिक्कत
विज्ञापन

पारा 42 डिग्री सेल्सियस को छू चुका है, ऐसे में शहर में पानी का संकट गहराने लगा है। भीषण गर्मी झेल रहे लोग प्यास से व्याकुल हो रहे हैं लेकिन नगर पालिका को इसकी कोई सुध नहीं है। वाटर सप्लाई में गड़बड़ी की वजह से शहर के चौधरी सराय मोहल्ला समेत करीब आधा दर्जन इलाकों में पेयजल संकट गहराने से लोगों में रोष है। कई बार पालिका को इसकी शिकायत की जा चुकी है लेकिन पाइप लाइन ठीक नहीं की जा रही है। नतीजतन, लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चौधरी सराय मोहल्ले की आबादी लगभग चार हजार है। मोहल्ले में गुलशन स्कूल के पास कई गलियों में नगर पालिका की ओर से लगी पानी की टंकी में लगभग दो महीने से पानी नहीं आ रहा है। लोगों को नहाना तो दूर पीने के लिए भी अन्यत्र साधनों से पानी का बंदोबस्त करना पड़ रहा है। मोहल्ले वासियों का कहना है कि रोड किनारे लगे सरकारी नल से पानी लाना पड़ता है। इसके लिए सभासद और नगर पालिका में कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नही हुई है। इस गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत से लोग बेहाल हैं।
विज्ञापन

--
नागरिकों की बात..
रानी का कहना है कि मोहल्ले में कई दिनों से पानी न आने से मस्जिद के पास लगे नल से भरकर पानी लाना पड़ रहा है। इससे काफी दिक्कत हो रही है।
याशमीन कहती हैं कि पानी की सप्लाई नगर पालिका की ओर से आती ही नही है। ठीक कराने के लिए मेंबर से कई बार कहा लेकिन ठीक नही हुई है। 
शारिक ने बताया कि कई दिनों से पानी न आने की वजह से पानी के लिए काफी मुसीबत उठानी पड़ रही है। रोड पर लगे हैडपंप से पानी भर कर लाना पड़ रहा है।
अनवर का कहना है कि हमारे घर में तो नल भी नही है। इधर-उधर से पानी भर कर घर का काम चलाते है। ऐसी स्थिति में कोई नही सुनता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें