फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कीचड़ व जलभराव से भगवतीपुर के लोग परेशान

विज्ञापन
गांव भगवती पुर में जलभराव से होकर निकलती महिलाएं व बच्चे। संवाद
विज्ञापन
सिलहरी। कीचड़ व जलभराव से भगवतीपुर गांव के लोग परेशान हैं। शिकायत के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने डीएम को पत्र भेजकर समाधान की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


ब्लॉक सलारपुर क्षेत्र के गांव भगवतीपुर में मुख्य मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय है। इसी मार्ग पर जलभराव है। इससे होकर बच्चे और गांव के लोग गुजरते हैं। गत वर्ष भी गांव में संक्रमण फैलने से कई लोगों की जान चली गई थी। प्रधान से लेकर विकास खंड तक इसकी शिकायत की गई, लेकिन किसी ने समस्या का समाधान नहीं किया। मंगलवार को ग्रामीणों ने डीएम अवनीश राय को शिकायती पत्र भेजकर समाधान की गुहार लगाई है। ग्राम प्रधान चरन सिंह का कहना है कि जल निकासी की समस्या है। सचिव को अवगत करा दिया गया है, जल्द ही ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें