शुक्रवार को करीब दो दर्जन गांवों के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से बिजली घर पहुंचे। वह प्रदर्शन कर नारेबाजी करने लगे। कुछ लोगों ने बिजलीघर पर तालांबदी कर दी। पुलिस ने प्रदर्शकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। देर शाम एसडीएम दातागंज ओपी तिवारी और सीओ दातागंज श्योराज सिंह के साथ ही बिजली महकमा के लोग थाने पहुंचे। समस्या के समाधान पर चर्चा की। बाद में संबंधित लोगों को म्याऊं चौकी पर बुलाकर मामले का निपटारा कर दिया। फिलहाल बनाई गई नई बिजली लाइन को काटने पर सहमति बन गई है। अलापुर बिजली घर की क्षमता बढ़ने पर नई लाइन विभाग की सहमति के बाद चालू कर दी जाएगी।
बताते चलें कि अभियासा गांव के पड़ोस के ही गांव विशारतनगर के लोगों ने बिजली विभाग की बिना अनुमति के समानांतर लाइन डाल ली थी। इसके चलते एक फीड़र ने काम करना बंद कर दिया। जब विभाग को इसकी जानकारी हुई, तो वह गुरुवार को इस लाइन को काटने पहुंचे, तो मौके पर जुटी भीड़ ने जेई नैनपाल और एसडीओ मयंक मौर्या के साथ अभद्रता की और रोड जाम कर दिया था।