वह दुकान जिसमें दीए से आग लगी थी। संवाद
बिल्सी। मोहल्ला संख्या एक की पटवा कॉलोनी में रविवार सुबह दीये की लौ से एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में आग लग गई। दुकान में रखा हजारों रुपये का कपड़ा आग में जल गया। फर्नीचर भी जल गया। दुकानदार ने करीब पचास हजार रुपये का नुकसान होने की बात कही है।
नगर के मोहल्ला संख्या एक की पटवा कॉलोनी में प्रांजल देवल पुत्र लालाबाबू की रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। सुबह करीब नौ बजे दुकान के अंदर बने मंदिर में प्रांजल ने दीये जलाकर पूजा-अर्चना की। उसके बाद वह किसी काम से बाहर चले गए। इतने में दीये की लौ तेज होने के कारण किसी तरह दुकान में आग लग गई। जब दुकान के अंदर से धुआं बाहर आता लोगों ने देखा तो अफरातफरी मच गई। दुकान का शटर उठाकर लोगों ने आग पर पानी डालकर काबू पाने की कोशिश की लेकिन तब तक दुकान में रखा रेडीमेड कपड़ा और फर्नीचर जल गया। दुकान में करीब 50 हजार रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई है। संवाद