फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मौसम सही होने पर, तैयार की जा रही क्रिकेट पिच

Sat, 13 Sep 2025 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में उगी घास काटी जा रही। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। पिछले दिनों हुई लगातार बारिश का असर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में दिखाई दिया। बारिश की वजह से मैदान में जगह-जगह पानी भर गया और पिच भी गीली हो गई थी। इसकी वजह से खिलाड़ियों को अभ्यास और मैच खेलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई दिनों तक मैदान सूखने का इंतजार करना पड़ा जिससे खेल गतिविधियां बाधित रहीं।
विज्ञापन

अब मौसम धीरे-धीरे सामान्य होने लगा है। धूप निकलने और मैदान सूखने के बाद जिला क्रीड़ा अधिकारी ने स्टेडियम की पिच को दुरुस्त कराने का काम शुरू करा दिया है। पिच की सतह को रोलर से दबाया जा रहा है और अतिरिक्त नमी निकालने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पिच पूरी तरह तैयार हो जाएगी और खिलाड़ी आराम से खेल सकेंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित रिछारिया ने बताया कि पिच की देखरेख लगातार की जा रही है। बारिश से हुए नुकसान की मरम्मत कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि स्टेडियम की पिच मानकों के अनुरूप तैयार की जाएगी जिससे क्रिकेट मैच सुचारु और व्यवस्थित तरीके से कराए जा सकें। साथ ही पूरा मैदान भी बेहतर कराया जा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें