फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छह विषयों के शिक्षक नहीं, पढ़ाई हो रही बाधित

Sat, 13 Sep 2025 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में पढ़ती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में शिक्षकों की कमी कॉलेज प्रबंधन समेत छात्राओं को परेशान कर रही है। कॉलेज में इस समय 1388 छात्राएं पंजीकृत हैं लेकिन छह विषयों में शिक्षक नहीं होने से पढ़ाई गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। शिक्षकों की लगातार कमी का सबसे बड़ा कारण स्थानांतरण नीति है। हर साल यहां से शिक्षक दूसरे जिलों में भेज दिए जाते हैं लेकिन रिक्त पदों पर नए अध्यापकों की तैनाती नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में इस साल समाजशास्त्र और अंग्रेजी विषय के शिक्षक दूसरे जनपद चले गए। पिछले वर्ष भूविज्ञान (जियोलॉजी) और वनस्पति विज्ञान (बॉटनी) के शिक्षक भी ट्रांसफर कर दिए थे। इससे पहले रसायन शास्त्र और गणित के पद भी लंबे समय से खाली हैं। लगातार तबादलों और रिक्त पदों ने छात्राओं की पढ़ाई पर गहरा असर डाला है। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि अध्यापकों की कमी से शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। प्राचार्य स्तर से कई बार उच्च अधिकारियों को पत्राचार किया लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं मिल सका। प्रशासन का कहना है कि छात्राओं की संख्या लगातार बढ़ रही है लेकिन विषयवार शिक्षकों की तैनाती नहीं होने से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना संभव नहीं हो पा रहा।
तीन साल से उर्दू का पद खाली
-शहर के कोतवाली के पास स्थित यह कॉलेज सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील इलाके में आता है। यहां अल्पसंख्यक समाज की छात्राओं की संख्या भी काफी अधिक है। ऐसे में उर्दू विषय का पद तीन साल से खाली होना सबसे बड़ी चिंता है। प्रशासन के मुताबिक पहले तैनात शिक्षक का तीन वर्ष पूर्व रामपुर तबादला हो गया था। उसके बाद से यह पद रिक्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उर्दू अध्यापक न होने से कई छात्राओं का दाखिला प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

शासन की नीति के तहत हुए स्थानांतरण के चलते कई शिक्षक यहां से चले गए हैं क्योंकि उनको अपने गृह जनपद के आसपास में जाने का मौका मिला था। इसकी वजह से कुछ पद खाली हो गए हैं।
विज्ञापन

-डॉ. वंदना शर्मा, राजकीय महिला डिग्री कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें