फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गंदगी और वार्डों की दुर्दशा बढ़ा रही मरीजों की पीड़ा

Fri, 12 Sep 2025 01:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय के बाहर पड़ा कूड़ा। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिला महिला अस्पताल अव्यवस्थाओं का सामना कर रहा है। अस्पताल में गंदगी, जर्जर रैन बसेरे और वार्डों की दुर्दशा ने मरीजों की परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल की व्यवस्थाओं की बृहस्पतिवार को ग्राउंड रिपोर्ट करने पर हालात बेहद खराब मिले। अस्पताल के मुख्य गेट से अंदर प्रवेश करते ही अव्यवस्था का सामना करना पड़ता है। परिसर में जगह-जगह गंदगी और जलभराव की स्थिति बनी रहती है जिससे संक्रामक रोग फैलने का खतरा रहता है। अस्पताल में बना एक वार्ड फिलहाल चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय के रूप में संचालित है। यहां 1098 नंबर पर आने वाली शून्य से 18 वर्ष तक के बच्चों से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण होता है। उसी के सामने प्रेरणा कैंटीन का लांड्री ब्लॉक है। वार्ड और लांड्री ब्लॉक के बाहर कूड़े के ढेर पड़े हैं। पॉलिथीन और सड़ा-गला कचरा अस्पताल के वातावरण को दूषित कर रहा है। दुर्गंध इतनी तेज है कि लोगों का खड़ा होना भी मुश्किल हो जाता है। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के चलते लोग इलाज के बजाय अव्यवस्था और अस्वच्छ माहौल से जूझने के लिए मजबूर हैं।
-
रैन बसेरा बदहाल, खुले में रात बिताने को मजबूर लोग
-जिला महिला अस्पताल प्रशासन ने मरीजों और उनके तीमारदारों के ठहरने के लिए रैन बसेरा बनाया था ताकि उन्हें खुले आसमान के नीचे रात बिताने की मजबूरी न झेलनी पड़े लेकिन हकीकत बिल्कुल उलट है। रैन बसेरे का सुधार करने की जहमत नहीं उठाई। अंदर जंग लगे पुराने लोहे के बेड पड़े हैं जिन पर लेटना तो दूर, बैठना भी मुश्किल है। सुविधा के नाम पर एक पुराना कूलर रखा है जो अधिकांश समय खराब ही रहता है। फर्श पर धूल-मिट्टी की मोटी परत जमी रहती है और दीवारों पर सीलन के दाग नजर आते हैं। तीमारदार रामस्वरूप ने बताया कि गंदगी का आलम यह है कि वहां प्रवेश करते ही सांस लेना भी दूभर हो जाता है। महीनों से सफाई नहीं होने के कारण पूरे कमरे में बदबू फैली रहती है। तीमारदारों को अस्पताल के बाहर सड़क किनारे रात काटनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां पर भी गंदगी पड़ी है, उसको साफ कराया जाएगा। अस्पताल में कहीं पर भी गंदगी नहीं फैलने दी जाएगी जिससे मरीजों को परेशानी हो।
-शोभा अग्रवाल, सीएमएस जिला महिला अस्पताल

जिला महिला अस्पताल में चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय के बाहर पड़ा कूड़ा। संवाद

जिला महिला अस्पताल में चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय के बाहर पड़ा कूड़ा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें