फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 7.30 लाख रुपये भुगतान के लिए भटक रहे सामूहिक शादी कराने वाले पुरोहित

Sat, 27 Sep 2025 07:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
भुगतान के संबंध में डीएम से ​​शिकायत करने पहुंचेे पुरोहित स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
पीलीभीत। फरवरी और मार्च 2025 में समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित सामूहिक शादी समारोह में वर-वधू जोड़ों का विवाह संपन्न कराने वाले पुरोहितों को विभाग और फर्म संचालक ने 7.30 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया। पुरोहितों ने डीएम को प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को रामलीला काली मंदिर के महंत पं. मुनेंद्र मिश्रा उर्फ राहुल के साथ अंकित मिश्रा, सर्वेश मिश्रा, सुरेेश आदि डीएम कार्यालय पहुंचे। शिकायती पत्र देकर बताया कि 180 पुरोहिताें और सहयोगियों ने 13 फरवरी को 1283 और 20 मार्च को 347 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया था। विवाह कराने के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी चंद्र मोहन विश्नोई और फैजाबाद की फर्म के संचालक मनीश जायसवाल ने प्रति विवाह मय सामान पांच सौ रुपये तय किया था। शासन की ओर से मनीश की फर्म को छह हजार रुपये का भुगतान तो कर दिया गया लेकिन फर्म और समाज कल्याण अधिकारी ने पुरोहितों का भुगतान नहीं किया। बाद में पता चला कि समाज कल्याण अधिकारी और फर्म ने करीब 85 हजार रुपये का भुगतान तो कर किया लेकिन 7.30 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया है।
संपूर्ण समाधान में शिकायत पर दी धमकी ः आरोप है कि उन्होंनेे सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की। समाज कल्याण ने भुगतान तो नहीं किया उल्टेे धमकी दी। ठेकेदार से बात की तो उसने गालीगलौज की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें