फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आगामी धान खरीद के लिए जिले में खुलेंगे 132 क्रय केंद्र

Sat, 27 Sep 2025 07:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
धान खरीद को लेकर बैठक लेते डीएम। सूचना विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। आगामी धान खरीद के लिए डीएम की अध्यक्षता में शुक्रवार को गांधी सभागार में तैयारियों की समीक्षा की। इसमें डीएम ने केंद्रों पर खरीद उपकरण, किसानों के पंजीकरण सहित जिले में क्रय केंद्रों की संख्या और स्थिति की बारीकी से समीक्षा की। डीएम ने खाद्य विभाग सहित जिम्मेदार अधिकारियों को पारदर्शिता के आधार पर लक्ष्य सापेक्ष धान खरीद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एक अक्तूबर से 2025-26 खरीफ सत्र शुरू हो रहा है। इसमें सरकार की ओर से एमएसपी 2369 रुपये किसानों के लिए रखा गया है। धान खरीद को लेकर शुक्रवार को डीएम ने गांधी सभागार में खाद्य विभाग सहित मंडी, कॉपरेटिव सहित खरीद एजेंसियों की कार्य समीक्षा बैठक की। इसमें जिले में इस बार अभी तक 132 क्रय क्रेंद्र खोले जाने की तैयारियों के लिए जानकारी दी गई। खाद्य विभाग के 32, पीसीयू के 30, पीसीएफ के 26, यूपीएसएस के 35 एवं भारतीय खाद निगम के 04 और मंडी समिति के पांच धान क्रय केंद्र खोले गए हैं। डीएम ने केंद्रों के संबंध में खरीद उपकरण, वारदाने और किसानों के पंजीकरण की जानकारी ली। मंडी की ओर से अब तक 745 किसानों के पंजीकरण करने की बात कही।
डीएम ने खरीद अफसरों को किसान की फसल का उचित मूल्य दिलाने और पारदर्शिता के आधार पर धान खरीद करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला धान खरीद अधिकारी एडीएम ऋतु पुनिया, मंडी सचिव प्रवीण अवस्थी, डिप्टी आरएमओ विजय शुक्ला, एआर कॉपरेटिव प्रदीप कुमार सिंह, खरीद एजेंसियों के जिला प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें