फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रंगारंग प्रस्तुतियों और गरबा पर झूमे लोग

विज्ञापन
बदायूं क्लब में मनमोहक प्रस्तुतियां देती बच्चे। स्रोत क्लब
विज्ञापन
बदायूं। बदायूं क्लब में आयोजित दीपावली उत्सव में बृहस्पतिवार देर रात तक रंगारंग प्रस्तुतियों, गरबा और म्यूजिकल गेम्स ने समां बांधे रखा। इस दौरान बच्चों और सदस्यों ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब के वरिष्ठ सदस्यों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गणेश वंदना की प्रस्तुति पीहू वशिष्ठ ने दी। कार्यक्रम में विशिष्ट क्षेत्राधिकारी रजनीश उपाध्याय का स्वागत क्लब सचिव डॉ. अक्षत अशेष ने माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस दीपावली अपने आसपास रहने वाले बेसहारा व वंचित लोगों के त्योहार में भी समृद्धता लाने का प्रयास करें। क्लब के सदस्यों के बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर मनमोह लिया। प्रमुख रूप से वैभवी विजय गुप्ता, पीहू, विराज अशेष, अविधा अरोरा, धवनि, अनिका जैन द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुति दी गईं।
इस दौरान कृतिका रस्तोगी की नारी शक्ति पर विशेष प्रस्तुति और रजनी मिश्रा का गीत सभी ने सराहा। ऋचा अशेष ने अपने हास्य से परिपूर्ण खेल क्लब के सदस्यों को मंच पर बुलाकर खिलाया। अंत में लकी ड्रा निकाला गया। लकी ड्रा का प्रथम पुरस्कार एनुल हुदा नकवी ने जीता। समयबद्धता का पुरस्कार शरद रस्तोगी ने जीता। इस अवसर पर नितिन वैश्य, नितिन अग्रवाल, अनुपम गुप्ता, वेदव्रत त्रिवेदी, सोनरूपा विशाल, मणि गुप्ता, अनूप रस्तोगी आदि मौजूद रहे। संचालन सांस्कृतिक सचिव रविंद्र मोहन सक्सेना ने किया।

बदायूं क्लब में मनमोहक प्रस्तुतियां देती बच्चे। स्रोत क्लब

बदायूं क्लब में मनमोहक प्रस्तुतियां देती बच्चे। स्रोत क्लब

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें