फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हिन्दू स्वाभिमान रक्षा समिति ने आतंकवादी हमले पर जताया दुख

विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते उ.प्र.उद्योग व्यापार मंडल के पदा​धिकारी।स्रोत-संगठन
विज्ञापन
बदायूं। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले से देशवासियों में आक्रोश है। बुधवार को हिन्दू स्वाभिमान रक्षा समिति के सदस्यों ने आतंकवादी हमले पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा है। उन्होंने कठोर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

समिति के सचिव अरविंद परमार ने बताया कि पहलगाम में हुए हमले ने इस स्थिति को और भी अधिक गंभीर बना दिया है। हिन्दुओं को टारगेट किया गया है। मारने से पहले उनका नाम पूछा गया था और उनके कपड़े उतरवाए गए थे, जो दर्शाता है कि यह एक लक्षित हिंसा थी। आतंकियों की गतिविधियों ने देश की सुरक्षा को फिर से संकट में डाल दिया है। पाकिस्तान में स्थित आतंकवादी संगठन लगातार भारत की शांति भंग करने का प्रयास कर रहे हैं। इस घटना को देखते हुए समिति के सभी सदस्य ठोस कदम उठाने की मांग करते हैं। इस मौके पर मीडिया प्रभारी रोहित सक्सेना, ब्रह्पाल सिंह बघेल, रामकुमार एडवोकेट, अमन गुप्ता, अमन शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा मौजूद रहे।

उद्योग व्यापार मंडल ने दिया ज्ञापन
बदायूं। आतंकी वारदात में हुए नरसंहार की घटना पर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केबी गुप्ता के नेतृत्व में एक बैठक हुई। व्यापारियों ने घटना की निंदा की। गृहमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। घटना पर कठोर कदम उठाते हुए जम्मू कश्मीर से आतंकवाद का समूल नाश करने की मांग की। इस दौरान अशोक भारती, पूर्व पालिकाध्यक्षा दीपमाला गोयल, ज्वाला प्रसाद गुप्ता, राहुल रावत, परवेज अख्तर अंसारी, मयूर गुप्ता अंश, गौरव शर्मा, रजत गुप्ता, दीपक गुप्ता थे। संवाद

सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते उ.प्र.उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी।स्रोत-संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें