फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हवाई हमले से निपटने को लोग तैयार, सायरन बजते ही सब चौकन्ने

विज्ञापन
शहर में किया गया ब्लैक आउट। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए जिले में मॉक डि्रल किया गया। पुलिस प्रशासन के अलावा इसके प्रति जनमानस भी सजग है। शाम को जैसे ही पुलिस का सायरन बजा, सब चौकन्ने हो गए। पुलिस लाइन में किसी भी हवाई हमले से निपटने के लिए रिहर्सल किया गया। इससे पहले दोपहर में प्रेसवार्ता कर डीएम अवनीश राय और एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने लोगों से संयम बरतने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में रात आठ बजे तेज सायरन बजा। शहर भर के लोगों ने घरों की लाइटें बुझा दी। चारों तरफ घुप अंधेरा छा गया। इससे लोगों में सतर्कता परखी गई। इसी दौरान पुलिस लाइन में दमकल विभाग की ओर 10वीं मंजिल में आग लगाई गई। उसका धुआं निकला। आसपास के लोगों को लगा की कोई बड़ी घटना हुई। पुलिस वालों ने जानकारी दी कि यह मॉक डि्रल हो रही है। धुआं निकलने के बाद दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार मारी। इस दौरान रेडियो से पुलिसकर्मी एक दूसरे को मैसेज में बता रहे थे। इस दौरान घायलों को भी सुरक्षित जगहों में पहुंचाया जा रहा था। इसके अलावा घायलों को जिला अस्पताल भी पहुंचाया गया। कुछ घायलों को पुलिसकर्मियों ने सीपीआर भी दी। पूरी कार्रवाई के दौरान तेज सायरन बजता रहा। 8:10 बजे सभी लाइटें चालू की गईं। इसके अलावा पुलिस का मॉड डि्रल देर तक चलता रहा।

प्रशासन की अपील का दिखा असर
डीएम अवनीश राय ने कहा कि पहलगाम में हुए हमले को दृष्टिगत सुरक्षात्मक उपाय अपनाने के लिए मॉकड्रिल किया गया। इसमें सभी को साथ देना है। इसलिए सायरन बजते ही निजी भवन, शासकीय भवनों, पेट्रोल पंप, सड़क पर चल रहे वाहनों, फैक्टरियों में प्रकाश बिंदुओ को बंद रखने की अपील की गयी थी। ब्लैक आउट के दौरान सभी प्रकार की बाहरी लाइटें बंद रखने की अपील की गई थी। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल के दौरान कोई भी पैनिक स्थिति उत्पन्न न हो, इस हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बदायूं एक अमन पसंद जनपद है और यहां के वासी हमेशा भाईचारे के साथ रहते आए हैं।
विज्ञापन


बनाया गया कंट्रोल रूम, 24 घंटे रहेगा क्रियाशील
कलक्ट्रेट स्थित कक्ष संख्या 221 में एकीकृत कमांड कंट्रोल रूम 24 घंटे क्रियाशील रहेगा। उसका मोबाइल नंबर 7505389289, 7505395940 व 05832-266049, 05832-266050 संचालित रहेंगे। आपात स्थिति में कंट्रोल रूम के नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

जहां थी बसें, वहीं ठहर गईं
बरेली रोड, बिसौली, बिल्सी, कुंवरगांव, मुजरिया, उझानी की तरफ जाने वाली बसों को आठ बजे सड़क किनारे ही रोक दिया गया। 8:10 बजा तो बसें फिर से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गईं।
विज्ञापन

शहर में किया गया ब्लैक आउट। संवाद

शहर में किया गया ब्लैक आउट। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें