फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सोने के समय बिजली कटौती से लोगों की उड़ रही नींद

Thu, 21 May 2026 02:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर में पिछले पांच दिनों से हो रही बिजली कटौती और ट्रिपिंग से जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। रात में अचानक से बिजली की कटौती और ट्रिपिंग से लोग परेशान हो रहे हैं। सोने के समय बिजली की कटौती से लोगों की नींद उड़ा रही है। ओवरलोडिंग की वजह से हो रहे फाॅल्ट की वजह से लोग गर्मी में बेहाल हो रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में रात आठ से बजे से दस बजे से बिजली कटौती शुरू हो जाती है। इसके बाद रात दो बजे तक एक मिनट के लिए बिजली का आना जाना लगा रहता है। बिजली के न होने से उपभोक्ताओं के घरों में विद्युत उपकरण संचालित नहीं हो पाने से बच्चों से लेकर बूढ़े तक परेशान हो रहे हैं। परेशान लोग उपकेंद्र और जेई के नंबर फोन करते है तो उनके नंबर बंद आते हैं। लोगों का कहना है कि शहर में 24 घंटे बिजली सप्लाई के आदेश हैं। लेकिन 24 में 8 घंटे की बिजली कटौती हो जाती है।

-
अघोषित कटौती से परेशान हो रहे उपभोक्ता
उघैती। कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र में रोस्टिंग के नाम पर बिजली की अघोषित कटौती से ग्रामीणों में सरकार के प्रति रोष व्याप्त है। उमस भरी गर्मी और ऊपर से लगातार हो रही बिजली की कटौती ने लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। रात में एक बजे एक घंटे के लिए रोस्टिंग के नाम पर बिजली कटौती की गई। अवर अभियंता अशोक कुमार ने बताया बिजली की ट्रिपिंग की समस्या को लेकर 250 केवीए का नया ट्रांसफऍर्मर लगाया गया है। वहीं ट्रिपिंग की समस्या को लेकर अन्य कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सूख रही किसानों की फसलें
दबतोरी। आसफपुर विद्युत उपकेंद्र के करेंगी कृषि फीडर के अंतर्गत आने वाले गांव दबतोरी, दबतोरा और ललुआ नगला गांव के लगभग 12 निजी नलकूप बृहस्पतिवार को आई तेज आंधी में विद्युत खंभों के टूट जाने से बंद पड़े हैं। जिससे किसानों की मक्का की फसल सूख रही है, और किसानों को मजबूरन महंगे डीजल को खरीद कर मक्का की फसल की सिंचाई करनी पड़ रही है। अवर अभियंता आसफपुर राजेंद्र प्रसाद ने बताया की टूटे हुए खंभों की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। संवाद
-
प्रदेशभर में ओवरलोडिंग की समस्या की वजह से इमरजेंसी रोस्टिंग रात में दो से तीन घंटे तक बढ़ गई है, इसकी वजह से ज्यादा समस्या हो रही है, इसको लेकर निगरानी की जा रही है, और इसे सुधारने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

- अजय कुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें