फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गर्म पछुआ हवा व लू से झुलस रहे लोग, तापमान 41 डिग्री के पार

विज्ञापन
भीषण कर्मी में चेहरे को कपड़े से ढक कर परशुराम चौक से गुजरतीं युवतियां। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। गर्मी का प्रकोप शुरू हो चुका है। सोमवार को गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। गर्म पछुआ हवा के कारण अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह में सोमवार का अब तक का सबसे सबसे गर्म दिन रहा है। अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री पहुंच गया। तेज धूप और गर्म पछुआ हवा ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह होते ही गर्मी ने लोगों को अहसास कराना शुरू कर दिया था। दोपहर तक लोगों भीषण गर्मी महसूस होने लगी। दोपहर में कूलर व पंखे भी गर्म हवा फेंकने लगे। गर्मी के चलते बाजार में लोग कम निकले। दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। जरूरी काम को लेकर ही लोग छाता लेकर निकले। मौसम विज्ञान के अनुसार 22 से 26 अप्रैल के बीच में गर्मी और विकराल रूप सकती है। उस दौरान अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री तक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें