फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बुलट के साइलेंसर से बराती निकाल रहे पटाखे की आवाज, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक। साइलेंसर में बदलाव कराकर बुलेट से आए कई बरातियों ने गांव की गलियों में उससे पटाखों की आवाजें निकालीं। इससे गांव वाले परेशान हो गए। विरोध किया तो उन बरातियों और ग्रामीणों के बीच मारपीट हुई। इससे दोनों ओर से दो-दो लोग घायल हुए हैं। चारों घायलों का पुलिस ने मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

गांव भदसिया में पास के ही गांव बेहटा डंबर नगर से बरात आई थी। बरात में आए बुलेट सवारों ने साइलेंसर में परिवर्तन करा लिया था। उससे पटाखों की तेज आवाजें निकल रहीं थीं। बरातियों की मंशा से इन गांव के लोग परेशान हो गए। उससे गांव वालों की नींद हराम हो गई। ग्रामीणें ने इनका विरोध किया। बुलट वाले नहीं माने तो ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर और मारपीट शुरू हो गई। कुछ लोगों ने पथराव भी किया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख मामला शांत हो सका। घटना में बेहटा डंबरनगर के नन्हें व नुसरत अली और भदसिया के शादाब और नाजिस घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें